पिथौरागढ़

फेसबुक पर दोस्ती के नाम से लगाया हजारों का चूना पिथौरागढ़ पुलिस ने बिहार से दबोचा

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 13.03.2023 को शिकायतकर्ता आशा देवी, निवासी पिथौरागढ़ द्वारा साइबर सैल, पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि फेसबुक के माध्यम से उनकी वार्ता राज ठाकुर नाम के व्यक्ति से हुई, जिसके द्वारा राहुल खन्ना नाम के व्यक्ति से उनका परिचय कराया गया। राहुल खन्ना द्वारा शिकयतकर्ता को पार्सल भेजने के नाम पर पैंसों की मांग की गई तथा लगभग 56 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।

शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर अभियुक्त राहलु खन्ना, निवासी अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 420 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खुलने से युवाओं में खुशी की लहर ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में 2237 अभ्यर्थी हुए शामिल

जिस पर पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से गहन पतारसी- सुरागरसी करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र महेन्द्र पासवान, निवासी- मठलोहिया (कटवांसी) थाना- हरसिद्धि जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार को बिहार से दबोचकर धारा- 41 (क) सी0आर0पी0सी0 का नोटिस तामील कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्मिकों को दिया गया मतगणना प्रशिक्षण, कल सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

अभियुक्त को समय से न्यायालय एवं पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होने की हिदायत दी गई। पुलिस टीम में उ0नि0 हरीश पुरी- चौकी प्रभारी चौकोड़ी, उ0नि0 सुरेश कम्बोज- चौकी प्रभारी घाट, उ0नि0 मनोज पाण्डेय- प्रभारी साइबर सैल मय टीम शामिल रहे।

To Top