पिथौरागढ़

सड़क धंसने से पिथौरागढ़-थल मार्ग बाधित, यातायात डायवर्ट

पिथौरागढ़-थल मार्ग पर मुवानी और पिथौरागढ़ के बीच सड़क धंसने के कारण एक डंपर फंस गया है। डंपर को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग पर यातायात प्रभावित है।
🔄 वैकल्पिक मार्ग
➡️ पिथौरागढ़ – बागेश्वर – बेरीनाग जाने वाले यात्री
👉 पिथौरागढ़ – गंगोलीहाट मार्ग का उपयोग करें।
➡️ पिथौरागढ़ – थल – मुनस्यारी जाने वाले यात्री
👉 पिथौरागढ़ – कनालीछीना मार्ग का उपयोग करें।
⚠️ यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस की एफ0एफ0यू0 व साईबर सैल टीम द्वारा पिछले 02 माह के अन्दर ऑनलाईन ठगी के शिकार 10 लोगों के खातों में लगभग 18 लाख से अधिक की धनराशि कराई वापस
To Top