पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने समस्याओं को लेकर डीएसओ को सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग

पिथौरागढ़। सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति, पिथौरागढ़ ने सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। समिति का कहना है कि तकनीकी एवं प्रशासनिक कारणों से राशन वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे विक्रेताओं के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में समिति ने ई-पॉस मशीनों में स्टॉक की मात्रा में आ रही विसंगतियों, सर्वर संबंधी दिक्कतों, डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था में सुधार तथा लंबित भुगतानों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई है। समिति का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान से राशन वितरण व्यवस्था और अधिक सुचारु हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 05 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के सस्ता गल्ला विक्रेता आंदोलन की रणनीति बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने अपनी समस्याओं से विभाग को अवगत कराते हुए समाधान की अपेक्षा की है। वहीं, इस संबंध में जिला पूर्ति विभाग का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

To Top