पिथौरागढ़

25 दिसंबर को सुराज दिवस के उपलक्ष में जिलाधिकारी रीना जोशी ने 64 न्याय पंचायतों में जनपद स्तरीय अधिकारियों को चौपाल आयोजित किए जाने के आदेश किये पारित

पिथौरागढ़ : सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 25 दिसंबर को सुराज दिवस के उपलक्ष में जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद की 64 न्याय पंचायतों में जनपद स्तरीय अधिकारियों को चौपाल आयोजित किए जाने के आदेश पारित किए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित न्याय पंचायतों में निर्धारित समय पर पहुंचकर जन समस्याओं को सुनें तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रारूप में संबंधित ग्राम के संबंध में वांछित सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों से वार्ता कर संबंधित ग्राम की स्ट्रैंथ (मजबूती का आधार) वीकनेस( समस्याएं), अपॉर्चुनिटी( विकास की संभावनाएं) एवं थ्रेट(ग्राम के विकास में बाधक तत्त्व) के बारे में जानकारी प्राप्त कर सूचना उपलब्ध कराएं ताकि सूचना शासन को उपलब्ध करायी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा को अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top