पिथौरागढ़

हिन्दी दिवस के अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज पीपलकोट में कविता लिखो प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पिथौरागढ़: हिन्दी दिवस के अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज पीपलकोट में “कविता लिखो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए प्रधानचार्य मोहन चन्द्र पाठक ने कहा कि आज हिन्दी भाषा का सम्मान करने का दिन है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य कविता लिखो ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें आयुष ने प्रथम पंकज जोशी ने द्वितीय और विक्रम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में  विनीता चुफाल, डी०डी० जोशी और जे० पी० भट्ट थे। प्रधानाचार्य पाठक ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में आज 266 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा 134 हुए अनुपस्थित

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top