पिथौरागढ़

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा न्यू टकाना में 3 करोड़ 19 लाख 90 हजार की लागत से निर्माणाधीन ईवीएम वियर हाउस स्टोर का किया स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़– जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा जिला मुख्यालय के न्यू टकाना में 3 करोड़ 19 लाख 90 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन ईवीएम वियर हाउस स्टोर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो,  इस हेतु तेजी से कार्य करना होगा, ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 में भवन का उपयोग किया जा सके।


 उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाय जिनके माध्यम से प्रतिदिन की निर्माण कार्य की जानकारी ली जा सके। वह स्वयं भी प्रतिदिन सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से किए जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 70 दिन में कार्य को पूर्ण कराए जाने हेतु बार चार्ट तैयार कर उसके अनुरूप कार्य करते हुए समय पर  कार्य को पूर्ण कराया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित सहकारिता लिखित परीक्षा जनपद पिथौरागढ़ के 05 परीक्षा केन्द्रों में होगी आयोजित


 जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही विभागीय अधिकारी नियमित रूप से कार्य का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाय।   निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग यू सी पंत, सहायक अभियंता दिनेश जोशी,अवर अभियंता, हिमांशु पाठक, निर्वाचन विभाग से एच डी पाण्डेय,नीरज साह, आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top