पिथौरागढ़

08 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के चंद घण्टों के अन्दर किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक- 05.08.2022 को शिकायतकर्ता द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र- 08 वर्ष के साथ छवि यादव पुत्र भुगोल यादव, निवासी- टकाना, नियर विकास भवन पिथौरागढ़ द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोवताली पिथौरागढ़ में धारा- 376 भा.द.वि. व 3/4 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़,  मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त छवि यादव पुत्र भुगोल यादव, निवासी टकाना नियर विकास भवन जिला पिथौरागढ़ को रात्रि में ही उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। टीम में शामिल उ0नि0 मेघा शर्मा, उ0नि0 बसन्त पंत, का0 अजय बोरा, का0 जरनैल सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी मंत्रिमंडल में शामिल अजय भट्ट की प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ में उनके अग्रज के सानिध्य में हुई

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top