पिथौरागढ़

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने मारपीट, लूट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक- 23.06.2022 को लवराज सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी- मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ द्वारा स्वंय के साथ तीन व्यक्तियों ने लूट, मारपीट व जान से मारने की धमकी दिये जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 323/392/504/506 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर गहन पतारसी-सुरागरसी करते हुए दिनाँक- 23.06.2022 को ही उक्त मुकदमे में नामजद दो अभियुक्तों को गिरप्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त गणों के कब्जे से लूट की गई धनराशि भी बरामद की गई। 

इसी क्रम में मुकदमा उपरोक्त में नामजद एक अन्य अभियुक्त, राहुल कुमार लोहिया उर्फ रौनी पुत्र स्व0 अर्जुन प्रसाद लोहिया, निवासी- ग्राम लिन्ठ्यूड़ा थाना/जिला पिथौरागढ़ उम्र- 26 वर्ष को उ0नि0 जावेद हसन व टीम द्वारा दिनांक- 01.07.2022 की रात्रि को लिन्ठ्यूड़ा पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से लूट की गई धनराशि भी बरामद की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार टीम में उ0नि0 जावेद हसन, का0 कमल सिंह, होमगार्ड सुरेश प्रसाद शामिल रहे।

To Top