पिथौरागढ़

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 03 वारण्टियों को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में  न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।


 जिस क्रम में दिनाँक- 29/10/2021 को उ0नि0 हीरा सिंह डांगी, चौकी प्रभारी चण्डाक एवं महिला उ0नि0 प्रियंका इजराल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा  न्यायालय से धारा- 138 NI Act के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में क्रमश: 1. वारण्टी पंकज वल्दिया पुत्र भुवन वल्दिया, निवासी- कुसौली पिथौरागढ़, हाल निवासी जाखनी पिथौरागढ़ तथा 2. वारण्टी पुष्पा उपरारी पत्नी  चरन सिंह उपरारी, निवासी- पवन विहार कॉलोनी बिण, जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 


इसी क्रम में आज दिनाँक- 30.10.2021 को धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी हरीश शर्मा पुत्र देवधर शर्मा, निवासी- पाण्डेगाँव पिथौरागढ़, हाल- गंगा निवास पिथौरागढ़ को लाशघर रोड पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार टीम में शामिल उ0नि0 हीरा सिंह डांगी- चौकी प्रभारी चण्डाक, महिला उ0नि0 प्रियंका इजराल, कानि0 100 ना0पु0 पंकज पंगरिया, कानि0 नरेश बोरा, कानि0 सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

To Top