पिथौरागढ़

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में दिनाँक- 15/11/2021 को उ0नि0 अनिल कुमार, कोतवाली पिथौरागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से धारा- 138 एन0आई0 एक्ट के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में अभियुक्त अरविन्द सिंह भण्डारी पुत्र दिलीप सिंह, निवासी- पंजाबी भोजनालय टकाना, नियर राजा होटल पिथौरागढ़, हाल निवासी शिव विहार कॉलोनी रई पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। जिसे  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल उ0नि0 अनिल कुमार, कोतवाली पिथौरागढ़, कानि0 सुशील कुमार, कानि0 कुन्दन सिंह मौजूद रहे।

To Top