पिथौरागढ़

फोन पर अभद्र मैसेज, गाली गलौच तथा सोशल मीडिया के जरिये आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली पिथौरागढ़ में दिनांक 18.01.2022 को पुलिस लाईन रोड कुमौड़ निवासी रमेश सिंह द्वारा अजीत कुमार नाम के एक व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल फोन पर अभद्र बेइज्जती करने वाले शब्द, आपत्तिजनक फोटो, सोशल मीडिया के जरिये उनके फोटो को वायरल करना तथा फोन पर गाली गलौच करने जिसके कारण अत्यधिक मानसिक तनाव होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। 


तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अजीत कुमार के विरूद्ध 67 IT ACT व 504 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे व एस0ओ0जी0 प्रभारी  प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  थाना अस्कोट पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे 02 वारण्टियों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से सुरागरसी- पतारसी करते हुए दिनांक 04.02.2022 को अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र जगदीश चन्द्र निवासी ग्राम मिहारपुर पो0 भलेठ, तहसील व थाना सुजानपुर, जिला हमीरपुर, राज्य हिमांचल प्रदेश को मिहारपुर हिमांचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 जावेद हसन- कोतवाली पिथौरागढ़, का0 राजकुमार- एसओजी,का0 गोविन्द सिंह- एसओजी, का0 सत्येन्द्र सुयाल – कोतवाली पिथौरागढ़ मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top