पिथौरागढ़

फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसान क्रेडिट कार्ड से लगभग 25 लाख रूपये का फर्जी लोन कराने के मामले में कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार


पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारदिनांक 14.09.2021 को कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा घोरपट्टा एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा डीडीहाट के ब्रान्च मैनेजरों द्वारा कोतवाली डीडीहाट पर तहरीर दी गयी कि उनके बैंक शाखाओं में वर्ष 2015-2016 में उनके बैंको से कुल- 25 व्यक्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसान क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग धनराशियों का कुल- 25 लाख रुपये लगभग का फर्जी लोन किया गया है।


 दाखिला तहरीर के आधार पर कोतवाली डीडीहाट में धारा- 420/ 468/471 भादवि पंजीकृत कर विवेचना की गयी। दस्तावेजी साक्ष्य संकलन व गवाहों के बयान आदि अंकित कर गहनता से विवेचना करने पर अभी तक अभियुक्त दीपक सिंह धर्मशक्तु पुत्र खड़क सिंह धर्मशक्तु निवासी ग्राम बुंगा पो० व तह0 मुनस्यारी उम्र-38 वर्ष, जनपद पिथौरागढ़ का नाम प्रकाश में आया, जिसे कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 बसन्त टम्टा, कानि0 अमित कुमार, कानि0 चन्दन सिंह, कानि0 प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *हिमनगरी में ट्यूलिप खिलने से हर कोई ट्यूलिप गार्डन का दीदार करने को बेताब हैं*

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top