पिथौरागढ़

कोतवाली अस्कोट पुलिस ने गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत मुकदमें में 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक  लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में दिनांक 03.02.2022 को आदर्श आचार संहिता दृष्टिगत विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में, 04 व्यक्तियों द्वारा गैंग बनाकर एक राय होकर अपने अनुचित आर्थिक/ भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ शराब/ चरस तथा हत्या जैसे अपराध कर लोक व्यवस्था को अस्त व्यस्त करने पर उनके विरूद्ध कोतवाली अस्कोट में 2/3 उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


 दिनांक 11.03.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों क्रमशः (1) सोबन सिंह उर्फ कल्ली पुत्र गणेश सिंह निवासी ग्राम डौंडा थाना अस्कोट पिथौरागढ़ उम्र 30 वर्ष (गैंग लीडर) (2) हरीश सिंह कठायत पुत्र दान सिंह निवासी ग्राम सुनखोली पंतसेरा थाना अस्कोट उम्र 35 वर्ष (3) चंचल सिंह कठायत पुत्र स्व0 डम्बर सिंह निवासी ग्राम सुनखोली पंत सेरा को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़/बागेश्वर कोरोना बुलेटिन 12 जून 2021


 अभियुक्त मो0 शोएब उर्फ मलिक पुत्र शफीद अहमद निवासी मो0 नूरीनगर थाना बहेड़ी जिला बरेली उ0प्र0 की तलाश जारी है । अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तगणों का पूर्व आपराधिक इतिहास निम्न है।
1-अभियुक्त सोबन सिंह उर्फ कल्ली – (1) FIR NO 12/2012 U/S 60 EX ACT (2) FIR NO 08/2017 U/S 60/72 EX ACT (3) FIR NO 13/2019 U/S 60 EX ACT (4) FIR NO 17/2019 U/S 8/20 NDPS ACT (5) FIR NO 02/2021 U/S 302/34 IPC.
2-अभियुक्त हरीश सिंह कठायत – (1) FIR NO 06/2014 U/S 60 EX ACT (2) FIR NO 02/2021 U/S 302/34 IPC.
3-अभियुक्त चंचल सिंह कठायत – FIR NO 02/2021 U/S 302/34 IPC पुलिस टीम में  SHO प्रभात कुमार, उ0नि0 सुरेश कम्बोज, का0 कुन्दन सिंह, का0 योगेश वर्मा, का0 चालक कविन्द्र सिंह, HG दीपक कापड़ी शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top