पिथौरागढ़

थाना झूलाघाट पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुल झूलाघाट में चलाया चैकिंग अभियान

पिथौरागढ़: पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एस0एस0बी0 के साथ, संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुल झूलाघाट पर अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आने जाने वाले लोगों की सघन चैकिंग की गयी। इस दौरान जनपद में नेपाल से आने वाले लोगों को हिदायत दी गयी कि जनपद में निवास करने पर अपना सत्यापन अवश्य कराएंगे।

 इस दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को 24 घण्टों के अन्दर ही सकुशल बरामद कर, उसके परिजनों के किया सुपुर्द

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top