पिथौरागढ़

युवती का शारीरिक व मानसिक शोषण कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना जाजरदेवल पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़– पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 29.07.2021 को वादिनी द्वारा थाना जाजरदेवल में आकर तहरीर दी गई कि अमन पुत्र योगेश नगरकोटी निवासी  ग्राम दौला पोस्ट बिण तहसील जिला पिथौरागढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार एक वर्ष तक उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये एवं 02 माह का गर्भपात भी कारित किया गया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।


 दाखिला तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में धारा- 376/313/506 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह के आदेशानुसार, मामले की गम्भीरता को देखते हुए मुकदमे में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जाजरदेवल के0सी0 आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध पिथौरागढ़ पुलिस व एस0ओ0जी0 ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अमन उपरोक्त को आज दिनाँक- 30.07.2021 को सर्विलांस सैल की मदद से बिण ब्लॉक कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री के0सी0 आर्या, उ0नि0 प्रियांशु जोशी चौकी प्रभारी वड्डा, कानि0 नन्दन सिंह, कानि0 संजीत कुमार, कानि0 सुरेश सिंह मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top