पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ होमगार्ड भर्ती में 15 नवंबर से 17 तक की शारीरिक परीक्षा को किया निरस्त क्या रहा कारण पढ़े पूरी खबर…

पिथौरागढ़ – कमांडेंट होम गार्ड अध्यक्ष होमगार्ड भर्ती बोर्ड पिथौरागढ़ नितिन काकेरवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि दिनांक 17.11.2021 को उनके संज्ञान में आया है कि दिनांक 15 नवंबर 2021 से जनपद पिथौरागढ़ में चल रही होमगार्ड भर्ती में संबंधित नाप-जोख समिति के कार्मिकों द्वारा हाईट मेजरमेंट स्केल में भ्रांति के कारण ऊँचाई मापने की प्रक्रिया में त्रुटि प्रकाश में आयी है। जिस कारण तत्काल प्रभाव से दिनांक 15.11.2021 से 17.11.2021 तक की सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया जाता है।

इन तीन दिनों (15.11.2001 से 17.11.2021) तक की सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया को पुनः भविष्य में शीघ्र ही तिथि नियत कर अभ्यर्थियों को सूचना दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञप्ति प्रकाशित कर दी जायेगी। उपरोक्त नाप-जोख समिति के कार्मिकों पर उचित जांच हेतु अलग से आदेशित भी किया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि शेष दिनांक 18.11.2021 से होने वाली होमगार्ड्स भर्ती प्रक्रिया पूर्व विज्ञप्ति की भांति यथावत रहेगी। 

To Top