पिथौरागढ़

नगर से ग्राम पौण तक काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जनसभा का किया आयोजन

पिथौरागढ़– रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में एक विशाल बाइक और वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर में घूमते हुए जिला मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायत पौण पहुंची जहां एक विशाल जनसभा का कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन किया गया। पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा बताया की युवाओं द्वारा की गई यह रैली और जनसभा संकेत है की कांग्रेस की ओर युवाओं का रुझान बढ़ते जा रहा है। उन्होंने बताया की कांग्रेस ने इस देश को विश्व शक्ति बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा की जिस देश को तब सपेरों और मदारियों का देश कहा जाता था उस देश में विकास की अभूतपूर्व डोर से बांधकर अनेक संस्थान बनाए गए जिसमे एम्स , आई आई टी, आई आई एम, आई एम ए, इसरो सहित अन्य बड़े बड़े संस्थान बनाए गए जिसने देश को विश्व भर में एक अलग पहचान दिलाई।

वक्ताओं ने बताया की कांग्रेस वह परिवार है जिसने देश को आजादी दिलाने में अग्रिम भूमिका निभाई जिसके फल स्वरूप आजाद भारत की कल्पना साकार हो सकी, और एक गुलदस्ते के स्वरूप में देश बन सका, जहां हर जाति,क्षेत्र,धर्म के लोगो में भाईचारा विद्यमान रहा। उन्होंने कहा की आज के दौर में जो ताकते सत्ता में है वह देश की एकता और अखंडता में प्रहार करने की कोशिश कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ,देश के युवाओं ने ऐसी ताकतों को जड़ से उखाड़ कर फेकना होगा और देश को आगे बढ़ने में अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। सभा का संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पौण के ग्राम प्रधान महिपाल वल्दिया, कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक महर ,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,संतोष गोस्वामी,जीवन वल्दिया,तिलक जोशी,गजेंद्र वल्दिया,भुवन पांडे , पद्मा बिष्ट, खीमराज जोशी,,महेंद्र लूंठी,विक्रम लूंठी,राजू बोरा ,मुकेश पंत,हरीश बोरा, पूरन भट, भैरव गिरी,त्रिलोक बिष्ट,,कुंडल महर,शंकर लाल,दीपक बेलाल ,ललित बिष्ट,प्रदीप महर , रघु वल्दिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top