पिथौरागढ़

चैक बाउन्स के मामले में महिला अभियुक्ता की गिरफ्तारी

पिथौरागढ़ पुलिस ने एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है, जिसे एक चैक बाउन्स के मामले में अदालत द्वारा एन.आई. एक्ट के तहत वारण्ट जारी किया गया था।

महिला अभियुक्ता, ममता बोरा पत्नी रवि बोरा निवासी चण्डाक, पिथौरागढ़ के खिलाफ चैक बाउन्स का मामला दर्ज किया गया था। अदालत में बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्ता पेश नहीं हुई, जिसके कारण अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद पिथौरागढ़ में अपराधों की रोकथाम व दुर्घटना में पीड़ितों की त्वरित सहायता के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा 04 हाईवे पेट्रोल वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस की टीम उ0नि0 बसन्त पन्त, उ0नि0 सुशीला आर्या, हे0का0 राजकुमार, म0 का0 गंगा बिष्ट द्वारा दबिश देकर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। जिसे आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एक देश, एक चुनावः छह माह में विस्तृत रिपोर्ट देंगे राज्य

एस0पी0  रेखा यादव ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी

To Top