पिथौरागढ़

नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कुल 31 वाहन किये सीज


पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध दिनाँक- 22.11.2021 से एक सप्ताह का विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के दौरान दिनाँक- 24.11.2021 को जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों/यातायात पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग वाहन चालकों की सघन चैकिंग करते हुए कुल 30 वाहन सीज किये गये तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। उक्त नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों की काउन्सलिंग करने के पश्चात ही सीज वाहनों को अवमुक्त किये जाने की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला में भारी बारिश ने बरपाया कहर 7 व्यक्ति लापता कई आवासीय मकान क्षतिग्रस्त रेस्क्यू टीम रवाना

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top