पिथौरागढ़

सड़कों के गड्ढों पर डीएम का सख्त एक्शन, एनएच अधिकारी को कड़ी फटकार

पिथौरागढ़: सड़कों पर गड्ढों को लेकर डीएम का सख्त रुख, एनएच के अधिशासी अभियंता को कड़ी चेतावनी नगर क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों संबंधी प्रकाशित समाचार का गंभीर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि लापरवाही, गुणवत्ता में कमी और अधूरे कार्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। नगर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी क्षतिग्रस्त मार्गों का तत्काल संयुक्त निरीक्षण कर 24 घंटे के भीतर मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

उन्होंने स्पष्ट किया कि गड्ढों की खानापूर्ति नहीं, बल्कि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। कार्य मानक के अनुरूप, तकनीकी गुणवत्ता के साथ और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कर ही पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *सेना भर्ती में मेडिकल पास कर चुके अभ्यथियों का लिखित परीक्षा के लिए नया प्रवेश पत्र होगा जारी*

डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि पूर्व में किए गए पैचवर्क की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तथा जिन स्थानों पर कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया जाए, वहां पुनः कार्य कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी आंनद स्वरूप ने आपदाग्रस्त क्षेत्र धारचूला का किया निरीक्षण सरकार द्वारा भेजे गए हेलीकॉप्टर से आपदाग्रस्त क्षेत्र में फसे 22 लोगों का किया रेस्क्यू

जिलाधिकारी ने 48 घंटे के भीतर विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। जनता की सुविधा सर्वोपरि है और सड़क व्यवस्था दुरुस्त करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं चलेगी।

To Top