पिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने शान्ति व्यवस्था भंग करने पर 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार तथा मिशन मर्यादा/ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 117 लोगों के विरूद्ध की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले तथा धार्मिक स्थलों/पर्यटन स्थलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने, मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत दिनांक- 03.02.2023 को ए0एस0आई0 अर्जुन सिंह राणा, थाना झूलाघाट द्वारा झूलाघाट क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्त कमल सिंह जीना पुत्र विक्रम सिंह जीना, निवासी- कटियानी, कुचला भटवाड़ी थाना झूलाघाट उम्र- 23 वर्ष को शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा- 151 crpc के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा/ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 117 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम/ एम0वी0एक्ट0 के तहत चालान की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नियुक्त प्रेक्षकों ने शुक्रवार को जनपद में पहुंच कर चुनाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top