पिथौरागढ़

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने शुक्रवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा….

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने शुक्रवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ की व्यवस्थाओं का  स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट के सीएसओ प्रकाश जोशी ने जिला अधिकारी को एयरपोर्ट द्वारा संचालित कार्यों , टू बी से  टू सी में  ऊच्चीकृत  होने के फल स्वरुप 48 सीटर  विमान  का संचालन दिल्ली से  पिथौरागढ़ का फ्लाईट सेवा का पूर्व में ट्रायल हो चुका है। के संचालन की सम्भावनाओ को देखते हुए  यात्रियों की क्षमता के अनुसार एयरपोर्ट  में मैनपॉवर एवं अन्य   सुविधाओं को बढ़ाने की जरूर होगी जिसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को विस्तार से  अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के सीएसओ प्रकाश जोशी,को एयरपोर्ट रनवे, टर्मिनल की सुविधाऐ एवं  सौंदर्यकरण  के  अलावा अन्य जो  मैनपॉवर यात्राओं की सुविधाओं के लिए अति आवश्यक है  उसकी सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते कार्य किएजा सके। उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारी को पर्यटन विभाग से समन्वय करते हुए पर्यटन वेटिंग स्थानो पर जनपद के धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों का  प्रचार साहित्य को रखने के भी निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को जनपद की धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के बारे में  जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाले को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने उधम सिंह नगर से किया गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत ,नगर पालिका तत्काल एवं एयरपोर्ट के अधिकारियों को टर्मिनल परिसर में रोस्टर के तहत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, के अलावा एयरपोर्ट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top