पिथौरागढ़

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थिति कोविड कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

जनपद में कोविड की रोकथाम के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने रविवार देर सांय क्लेक्टेट स्थिति कोविड कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो भी पाजिटिव केस मिल रहे है, उनकी पूरी तरह से कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित की जाए। होम आइसोलेशन मे रखे मरीजों की रेग्युलर मानिटरिंग करें।  इस दौरान उन्होंने कन्ट्रोल रूम में कोविड पोर्टल अपडेशन एवं होम आइसोलेशन मरीजों की जानकारी लेते हुए कोविड प्रबंधन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक पर वाहन खरीद-फरोख्त से सम्बन्धित फर्जी विज्ञापन दिखाकर पैसों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
To Top