पिथौरागढ़

भारी बारिश और बादल फटने से पिथौरागढ़ में आपदा: एक बुजुर्ग महिला की दुःखद मृत्यु , पुलिस रेस्क्यू टीम की सराहनीय कार्यवाही

पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के निकट ग्राम गणकोट, पोस्ट बिसाड़, जिला पिथौरागढ़ में बादल फटने की घटना के बाद जनपद पुलिस की टीमों ने त्वरित और समर्पित कार्य किया। इस आपदा में 72 वर्षीय देवकी देवी पत्नी स्व. पूरन चंद्र उपाध्याय की दुःखद मृत्यु हो गई। डायल 112 पर सूचना प्राप्त होते ही एसपी रेखा यादव के मार्गदर्शन में स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एसआई बसंत पंत व अन्य पुलिस फोर्स, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने चुनौती पूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अथक प्रयास किए और मलवा में फंसे शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। मलवे के लगातार गिरने और बारिश के कारण रेस्क्यू कार्य में मुश्किलें आई, लेकिन टीमों ने साहस और धैर्य का परिचय दिया और बचाव अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: बीडीसी बैठक में गूंजीं जनता की समस्याएं, अफसरों को CDO ने दिए सख्त निर्देश

घटना के समय मृतका के साथ घर में उनका पोता प्रियांशु, बेटा मनोज चंद्र उपाध्याय और बहू चंद्रकला उपाध्याय मौजूद थे, जो इस आपदा से सकुशल बच गए। हालांकि, मकान के पास स्थित गौशाला में बंधी दो गायें और दो बछड़े बकरी इस आपदा में दब गए।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली धारचुला पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा 3.680 कि0ग्रा0 चरस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने जिस तत्परता, साहस और समर्पण से कार्य किया, वह अत्यधिक सराहनीय है। उनकी इस बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के कारण परिवार के अन्य सदस्यों की जान बचाई जा सकी। प्रशासन लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और बचाव कार्य में किसी भी तरह की कमी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेरीनाग पुलिस की तत्परता से रूकी नाबालिग की शादी

पिथौरागढ़ पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की यह त्वरित और समर्पित कार्रवाई सभी के लिए एक मिसाल है।

To Top