पिथौरागढ़

कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 6 अगस्त 2021

पिथौरागढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के  प्रसार को रोके जाने हेतु लगातार सैम्पलिंग एवं वैक्सीनेशन कार्य जारी है। शुक्रवार 6 अगस्त को कुल 915 सैम्पलिंग में से कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया पॉजिटिविटी दर 0.0% रही। पिथौरागढ़ जिले में वर्तमान तक कुल 159 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है(एक मृत्यु जो इस जनपद के निवासी थे गत दिवस हल्द्वानी शुशीला तिवारी चिकित्सालय में हुई)। शुक्रवार तक जिले में कुल 27 एक्टिव केस हैं।

बागेश्वर  मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनिता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 181 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 110231 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के  6053 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 5983 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है ।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग छात्रा का लैंगिक उत्पीड़न कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी शिक्षक को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेष 14 संक्रमित मरीजों में से 2 का ईलाज कोविड केयर सेंटर में चल रहा है तथा 12 घर में आईसोलशन में हैं तथा अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 02 केस आया है। तथा आज  कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं किये गए हैं।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top