कुमाऊँ

कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 14 जुलाई 2021

बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न केन्द्रों से 398 एंटीजन सैम्पल लिए गए जिनमें से 5 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जनपद के बाहरी लैब में भेजे गए आरटीपीसीआर सैम्पल में से बुधवार को कुल 892 की जांच रिपोर्ट प्राप्त  हुई। जिनमें से 8 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।पॉजिटिविटी दर 1.007 रही।

बुधवार को जिले में कुल 1290 सैम्पलिंग में से कुल 13 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए  बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न कोविड केअर सेन्टर से कुल 3 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में  वर्तमान तक कुल 150 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। बुधवार तक पिथौरागढ़ जिले में विभिन्न कोविड केअर सेन्टर में कुल 38 एक्टिव केस हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  थाना नाचनी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनिता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 262 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 105651 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के  6032 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 5970 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  *राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में ईवीएम मशीन के लिए बनाये गये स्टॉग रूम सीसीटीवी कंट्रोल रूम का मासिक निरीक्षण कर लिया जायजा*

शेष 06 संक्रमित मरीजों मे से 01 का ईलाज कोविड अस्पताल मे किया जा रहा है तथा 05 मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के कोई केस नहीं आये है। तथा आज 01 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top