पिथौरागढ़

कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने स्कूली छात्र- छात्राओं को सड़क सुरक्षा के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर दी गई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज दिनाँक- 16-01-2023 को प्रभारी निरीक्षक जौलजीवी,  अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज जौलजीबी में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों के बारे में तथा नशीलें पदार्थों के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा व उत्तराखण्ड पुलिस एप/ गौरा शक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं समस्त स्कूल स्टॉफ को पुलिस कार्यालय से प्राप्त An awareness handbook for students on Traffic Daug Menaca, cyber crime & Women safety विषयक किताबों का वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान लगभग 130 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी छात्र- छात्राओं को गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने हेतु जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत आम जनता को जागरूक करने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस व एस0एस0बी0 ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, जनता को भयमुक्त होकर चुनाव में प्रतिभाग करने की अपील की
To Top