पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ गंगोलीहाट तहसील पोखरी गाँव निवासी कर्नल दीपक जोशी हुए सम्मानित जनपद में खुशी की लहर


पिथौरागढ़ जिले के लिए बहुत खुशी का समाचार है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना के घोषित गैलैन्टरी एवार्ड में कर्नल दीपक जोशी का नाम भी है। भारतीय सेना के तोपखाना रेजीमेंट के सबसे युवा अधिकारी हैं जिन्हें कश्मीर के दुर्गम क्षेत्रों में अदम्य साहस और कर्तव्य निष्ठा से देश सेवा हेतु विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। कर्नल दीपक जोशी जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील में पोखरी गांव के स्थाई निवासी हैं। इनकी प्राथमिक शिक्षा पिथौरागढ़ में ही सोरवैली पब्लिक स्कूल एवं बीरशिवा स्कूल से हुई है। इंटरमीडिएट की परीक्षा इन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ से उत्तीर्ण की। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण कर सी.डी.एस.परीक्षा पास कर भारतीय सेना के तोपखाना रेजीमेंट में शामिल हुए।

सेना में विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए इन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से भी एक कोर्स करने का सौभाग्य भी इन्हें प्राप्त हुआ। वर्ष  2016 में सेना मुख्यालय दिल्ली में कार्यरत रहते हुए इन्हें उपसेना प्रमुख का प्रशंशा पत्र भी प्रदान किया गया। कर्नल दीपक जोशी के इस सम्मान से इनके गांव और क्षेत्र में बहुत खुशी की लहर है। सैनिक बाहुल्य क्षेत्र पिथौरागढ़ जिले के लिए भी यह खुशी की बात है। सभी उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इनके पिता जी डी जोशी पिथौरागढ़ में पेयजल निगम कार्यरत रहते हुए जनपद मुख्यालय के सामाजिक, सांस्कृतिक, एवं कर्मचारी संगठनों में काफी सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अपर उ0नि0 हीरा बल्लभ भट्ट को सेवानिवृत्ति के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शुभकामनाओं सहित दी गयी भावभीनी विदाई 

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top