पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की बैठक हुई सम्पन्न 42 आवेदन में से 39 आवेदन हुए स्वीकृत

पिथौरागढ़– मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जिला चयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई,जिसमें योजनांतर्गत प्राप्त आवेदनों को समिति के समक्ष रखते हुए आवेदनकर्ताओं का ऑन लाइन एवं ऑफ लाइन साक्षात्कार लिया गया। 


जिले के दूरस्थ विकास खण्डों से प्राप्त आवेदकों के साक्षात्कार वर्चुवली लिए गए। जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार  योजनांतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में पांचवे साक्षात्कार में कुल 42 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 3 व्यक्ति अनुपस्थित रहे। शेष 39  का समिति द्वारा वर्चुवल के माध्यम से साक्षात्कार कर 37 लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए।2 आवेदन को निरस्त किया गया। चयन समिति द्वारा कुल 1 करोड़ 79 लाख 58 हजार रुपये की धनराशि के  कुल 37 आवेदन स्वीकृत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  फाईनेंशियल फ्रॉड यूनिट सैल द्वारा 17,000/- रू की धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यक्ति को धनराशि दिलाई वापस


जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे व्यक्ति जो पूर्व में जनपद से बाहर जाकर अपना रोजगार करते थे,पर इस कोरोना महामारी के कारण अथवा किसी अन्य कारण से अपने घर /गांव वापस लौट आ गए हैं ऐसे व्यक्तियों को तथा स्थानीय बेरोजगारों को गांव या उनके क्षेत्र में ही स्वरोजगार से जोड़ना है। जिले में अधिक से अधिक व्यक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें, इस हेतु इसका व्यापक स्तर पर  प्रचार-प्रसार किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  एस.ओ.जी. व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने, 03 किलो 264.3 ग्राम चरस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 
उन्होंने कहा कि योजना में बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाय।  साक्षात्कार के दौरान समिति के समक्ष योजनांतर्गत जनरल स्टोर,रेडीमेट गारमेंट्स,पॉल्ट्री फॉर्म आदि स्वरोजगार से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।    बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र कविता भगत,लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल, क्षेत्रीय प्रबंधक,उत्तराखंड ग्रामीण बैंक कृष्ण मोहन शर्मा,  आईटीआई से जीवन चन्द्र जोशी, खादी ग्रामोद्योग से अजय कुमार समेत आवेदक उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top