पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 80 वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी चालान की कार्यवाही 04 वाहन किये सीज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक- 18.02.2022 को जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों/यातायात पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग वाहन चालकों/ शराब पीकर वाहन चलाने/ ओवर स्पीड/मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग करते हुए यातायात पुलिस व जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कुल 80 व्यक्तियों का चालान कर 33500 रू समायोजन शुल्क जमा किया गया तथा 04 दोपहिया वाहन सीज किये गये। 


पिथौरागढ़ पुलिस का समस्त जनता से अनुरोध है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें कोई भी नाबालिक वाहन चलाते हुए पाया जायेगा तो सम्बन्धित अभिभावक या वाहन स्वामी के विरूद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को 83,000/- रुपये की धनराशि कराई गई वापस

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top