पिथौरागढ़ : जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टीम ने एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.80 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में प्रभारी SOG नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम पिथौरागढ़-सुकौली रोड क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस लौटने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम को संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके पास से 12.80 ग्राम (पन्नी सहित) अवैध हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित सेठी निवासी बजेठी, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से हेरोइन की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार SOG,अपर उपनिरीक्षक दीपक खनका SOG,कांस्टेबल गोविन्द रौतेला SOG,कांस्टेबल वीरेंद्र यादव SOG,कांस्टेबल चालक सोनू कार्की SOG, शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।