पिथौरागढ़

रोडवेज स्टेशन के पास रैलिंग से गिरा सेना का जवान, यातायात पुलिस ने तुरन्त हास्पीटल पहुँचाकर बचाई जान

पुलिस मीडिया सैल प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 23.03.2023 को यातायात पुलिस पिथौरागढ़ को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रोजवेज स्टेशन के पास रैलिंग से नीचे गिर गया। सूचना पर उ0नि0 यातायात  दरबान सिंह, का0 बिपिन बोहरा, का0 नीरज कुमार त्वरित मौके पर पहुँचे तो देखा उक्त घायल व्यक्ति के सिर पर चोट आयी हुई थी, जिसे यातायात पुलिस द्वारा त्वरित अस्पताल पहुँचाया गया।

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति  कविन्दर मोहन पन्त निवासी महादेव धारा पिथौरागढ़ जो सेना में कार्यरत है तथा छुट्टी बिताकर अपनी ड्यूटी को वापस जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के परिजनों से सम्पर्क कर उनको बुलाया गया । परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 03 वाहन किये सीज

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top