पिथौरागढ़

पुष्कर सिंह धामी को पुनः सीएम बनाये जाने पर भाजपा नेता भूपेश पंत के नेतृत्व में आतिशबाजी कर किया मिष्ठान वितरण

आज दिनांक 22 मार्च 2022 को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेश पन्त के नेतृत्व में पुष्कर सिंह धामी  को पुनः मुख्यमंत्री बनाये जाने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस द्वारा सिल्थाम चौराहे में जमकर आतिशबाजी की गई तथा मिष्ठान वितरण किया गया। पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है।

वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पन्त ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया एवं कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में धामी के नेतृत्व में मात्र 7 महीने के कार्यकाल में नए आयामों को छुआ है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पूर्व की तरह ही चहुमुखी विकास को छुएगा।

इस अवसर पर गीता पन्त , माला सौंन , गीता पांडेय , रेखा जंग , सोनू देवी , रीता सामन्त , हेमा गुरुरानी , निर्मला जोशी , पुष्पा खत्री , प्रमिला बोरा , भावना नगरकोटी , कमला तिवारी , गोपू महर, उमेश महर , किरण महर , विकेश थापा , महेंद्र देउपा , गौरव पन्त , शीतल जोशी , ललितमोहन भट्ट , मोनू चौसली , मदन जोशी , ललित जोशी , ललित अधिकारी , हरीश मेहता , मनोज पांडेय , सोनम पांडेय , सुरेश , अक्षय शाह , कृपाल वल्दिया , रघुवीर , सनम बोनाल , राम सिंह बिष्ट , भगवान पन्त , रामदेव वर्मा , नरेश जोशी , दामोदर भट्ट , नवीन शेट्टी , दिनेश बिष्ट , मनीष पन्त , रवि पांडेय , गणेश थापा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

To Top