उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर धारीधमौड में महा-अभियान, योजनाओं की दी जानकारी; हुआ वृक्षारोपण

पिथौरागढ़। विकास खण्ड-पिथौरागढ की ग्राम सभा धारीधमौड में आज (14 जून को) केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। कार्यक्रम के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पंचायत घर परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

पंचायत घर में जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

​कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, धारीधमौड के ग्राम प्रधान गिरीश जोशी, बालाकोट और कांटे के जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से धारीधमौड पंचायत घर में वृक्षारोपण कार्य किया गया। इस मौके पर नेताओं ने ग्रामीणों से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया (इन्स्टाग्राम) पर युवती की फर्जी आई0डी0 बनाकर आपत्तिजनक फोटो प्रसारित कर ब्लैकमेल करने वाले अभियुक्त को कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने हिरासत में लेकर दिया 41(क) सी0आर0पी0सी0 का नोटिस

वरिष्ठ नेताओं और दिग्गजों की रही मौजूदगी

​इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल गणेश भण्डारी (दर्जा राज्य मंत्री) कल्पना देवलाल (मेयर) दीपिका बोरा (भाजपा प्रदेश मंत्री) चन्द्रा पन्त (भूतपूर्व विधायक) वीरेन्द्र बोहरा, कोमल मेहता, बसन्त जोशी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

अंतिम छोर तक योजनाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य: राजेन्द्र बिष्ट

​कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट जी ने उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों और ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व क्षेत्र में पंजीकृत नाबालिक से शादी व बलात्कार के प्रकरण में विवेचना बेरीनाग पुलिस को मिलते ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अधिकारियों ने जताया आभार, दीपक कुमार ने किया संचालन

​कार्यक्रम के सफल समापन पर खण्ड विकास अधिकारी (BDO) अवस्थी ने कार्यक्रम में आए सभी मुख्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और सम्मानित जनता का आभार व्यक्त किया। वहीं, पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन दीपक कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

To Top