पिथौरागढ़

देवलथल में तीन दिवसीय नागरिकता कौशल विकास कार्यशाला का समापन, विद्यार्थियों के मॉडलों और उत्पादों ने मोहा मन

पिथौरागढ़। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट टीएसबी राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल में तीन दिनों तक आयोजित नागरिकता कौशल विकास कार्यशाला का समापन बुधवार को विभिन्न मॉडलों, उत्पादों और रंगोत्सव के तहत बनाई गई आकर्षक रंगोलियों की प्रदर्शनी के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विष्णु दत्त पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी रहे। अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों, उत्पादों, अचार, जैम और स्क्वैश आदि की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी महिला को पिथौरागढ़ पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों और अन्य विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों को नागरिकता कौशल विकास, खाद्य उत्पादों को तैयार करने तथा विभिन्न मॉडलों के बारे में जानकारी दी। वहीं रंगोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल में अपॉइंटमेंट हेतु रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 01 लाख से अधिक की ठगी करने वाले साइबर ठग को पिथौरागढ़ पुलिस ने राँची (झारखण्ड) से किया गिरफ्तार

इससे पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी कनालीछीना राहुल रैंसवाल ने कार्यशाला का निरीक्षण किया और विद्यालय की ओर से किए जा रहे नवाचारों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  1 जुलाई से बदल गई ग्रामीण रोजगार योजना! अब ₹300 रोज़ की मजदूरी, जानिए नए नियम

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह धामी ने कार्यशाला को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जिला उद्यान अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

To Top