पिथौरागढ़

जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में कलेट्रेट सभागार में हुई संपन्न

पिथौरागढ़ – जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में कलेट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिसमें भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित से जुडी समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन सडको और विद्यालयों का नाम शहीद सैनिकों के नाम किया जाना है,संबधित विभाग तत्काल इस पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधित समस्याओं का कैम्प लगाकर निराकरण करें।  पूर्व सैनिकों को बेहतर सीएसडी सुविधा के लिए सैनिक बोर्ड को प्रस्ताव भेजे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं वासियो को सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से मिली सौगात, 


इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने पेंशन, सीएसडी की सुविधा को बेहतर बनाने, आनलाइन टोकन व्यवस्था को सरल व सुविधाजनक बनाने, परिवार रजिस्टर की नकल बनाने में आ रही समस्या सहित भूतपूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सुझाव समिति के समक्ष रखे। जिस पर विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने किया गोष्ठी का आयोजन


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह तोमर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल(अव.) वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, सहायक अधिकारी बलवंत सिंह रावत सहित समिति के सदस्य एवं भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top