डीडीहाट

दिनेश गुरुरानी का पौधारोपण अभियान 815वें दिन भी जारी, जन्मदिन पर माया मेहता ने लगाया पौधा

डीडीहाट। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी का अनूठा पौधारोपण अभियान 815वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर डीडीहाट के नारायण नगर स्थित नारायण स्वामी आश्रम परिसर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य माया मेहता के जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया।

इस दौरान माया मेहता ने कहा कि वह हर वर्ष अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करेंगी। साथ ही, अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की मांग पर नैनी सैनी एयरपोर्ट में 2 फरवरी से देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा प्रारंभ हुई

आश्रम के मुख्य व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे ने बताया कि आश्रम परिसर में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी और धीरज पानू उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने पिथौरागढ़ में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का किया शुभारंभ, कहा अटल उत्कृष्ट विद्यालय के खुलने से गरीब घर के बच्चे को भी सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का अवसर होगा प्राप्त

दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उनका पौधारोपण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

To Top