क्राइम

एसओजी टीम ने काफी लम्बे समय से फरार चल रहे एक वारण्टी अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनाँक- 28.09.2022 को उ0नि0 हरीश सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा न्यायालय से धारा 420/465/467/471 भादवि व 60 /72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त कृष्ण सिंह पुत्र स्व0 चांद सिंह निवासी माओ कोठी थाना बहादुरगढ़, झज्जर हरियाणा, को सर्विलांस की मदद से गंगटान जिला झज्जर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

 अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये बार- बार अपने ठिकाने बदल रहा था जिसे पकड़ने में टीम को काफी मसक्कत करनी पड़ी। इसी मामले में दूसरा वारण्टी अभियुक्त विजय कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी औरंगपुर दादरी तोप, झज्जर हरियाणा जो धारा 307 भादवि के अन्तर्गत जिला जेल झज्जर में बंद है जिसे पुलिस टीम द्वारा जेल में ही वारण्ट तामील कराया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर गले का मंगलसूत्र छीनकर भागे हुए अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी ने किया गिरफ्तार

पुलिस टीम में उ0नि0 हरीश सिंह – एसओजी, का0 जितेन्द्र कुमार- एसओजी, का0 सतेन्द्र सुयाल एसओजी,  का0 भूपेन्द्र- एसओजी, का0 कमल सिंह तुलेरा- सर्विलांस शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top