पिथौरागढ़

एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 15.72 ग्राम स्मैक के साथ 02 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार नशा मुक्त देवभूमि उत्तराखण्ड के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़,  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, नरेन्द्र पन्त एवं क्षेत्राधिकारी डीडीहाट/ धारचूला, परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में दिनांक- 21.10.2023 को प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट एवं उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एस0ओ0जी0/ ANTF के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस एवं एस0ओ0जी0/ ANTF टीम द्वारा ऐचोली चौकी के पास चैकिंग के दौरान दो मो0सा0 न0 UK05E-1391 पर अभियुक्तों क्रमशः 1- अमित चन्द को 10.35 ग्राम स्मैक के साथ, 2- यश चन्द को 5.37 ग्राम स्मैक के साथ (कुल 15.72 ग्राम स्मैक) के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/21/60 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त मोटर साईकिल को भी सीज किया गया। अभियुक्त से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस टीम में उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0,का0 आनन्द खनका- एस0ओ0जी0,का0 गोविन्द रौतेला- एस0ओ0जी0,का0 सोनू कार्की- एस0ओ0जी0,का0 सतेन्द्र सुयाल- एस0ओ0जी0,का0 राजेन्द्र सिंह- कोतवाली पिथौरागढ़ शामिल रहे

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 27 अगस्त 2021
To Top