क्राइम

थाना जाजरदेवल पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में आज दिनाँक- 09.04.2022 को थानाध्यक्ष थाना जाजरदेवल  कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से 138 NI ACT के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी हरीश प्रसाद पुत्र जगत लाल निवासी कनारी जनपद पिथौरागढ़ को ग्राम कनारी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत स्टैटिक सर्विलांस टीम घाट द्वारा चैकिंग के दौरान कुल एक लाख रू0 की धनराशि की बरामद
To Top