उत्तराखण्ड

शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में 739वें दिन भी जारी रहा पौधारोपण अभियान

पिथौरागढ़: शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में 739वें दिन भी जारी रहा पौधारोपण अभियान उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 739वें दिन भी जारी रहा।


उत्तराखंड क्रांति दल के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस परिसर, पिथौरागढ़ में राज्य प्राप्ति आंदोलन के शहीदों की स्मृति में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृहद स्तर पर रोपण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअली सम्बोधित 


इस अवसर पर काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का गठन राज्य निर्माण के उद्देश्य से हुआ था और अब दल राज्य के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत है। दल के नेता चंद्रशेखर कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड जनसंघर्ष से बना है और संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में पौधारोपण के साथ-साथ “पौधारोपण के साथ संपर्क अभियान” के माध्यम से संगठन को भी मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आईसीएआर-सीएसपी परियोजना के अंतर्गत 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 


कार्यक्रम को जनार्दन उप्रेती, चंद्रशेखर पुनेड़ा, दीवान सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, मदन पोखरिया, दिव्यांशु मिश्रा, मोहित भट्ट, पारस और गौरव पांडे ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तराखंड शासन में हुए IAS और PCS अधिकारियों के बड़े फेरबदल

To Top