उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा आज विधानमंडल की बैठक नये मुख्यमंत्री का होगा चयन नए मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे कौन

देहरादून– प्रदेश में लगातार मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा देर रात आखिरकार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। अब साफ हो गया कि उत्तराखंड प्रदेश को नये मुख्यमंत्री मिलने वाले है।

विगत 2 दिनों से दिल्ली में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने  वरिष्ट केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की दो बार मुलाकात हुई। जिसके बाद कल शाम मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से इस्तीफे की पेशकश की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली से देहरादून को रवाना हुए देहरादून पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री ने रात 9:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गयी।

प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा अपने कार्यकाल में कई गयी उपलब्धि की मीडिया को जानकारी दी गयी। मीडिया कर्मियों द्वारा जैसे ही मुख्यमंत्री से उनके इस्तीफे के सम्बन्ध में पूछा गया मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस से निकल गए।

बताया जा रहा है देर रात 11:00 बजे राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल,गणेश जोशी मौजूद थे।

इस दौरान उन्होंने कहा की 151ए धारा के कारण प्रदेश में संवैधानिक संकट के चलते के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह सहित अपने वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मुझे इस पद के लायक समझा। उन्होंने यह भी माना की सल्ट उप चुनाव के समय वह कोरोना से झूझ रहे थे। इस कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाये।

आज अपराहन 3 बजे देहरादून में विधान मंडल दल की बैठक आयोजित होनी है जिसके लिए सभी विधायकों को देहरादून पहुँचने की सूचना भेज दी गयी है। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस अहम बैठक में नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा और विधायकों से ही कोई मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

नए मुख्यमंत्री का चेहरा आज सामने आने की उम्मीद है। नये मुख्यमंत्री की दौड़ में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। इसके अलावा हरक सिंह रावत और धन सिंह रावत का नाम भी चल रहा है सीएम पद पर किसी नए चेहरे पर भी मोहर लग सकती है।

To Top