उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ पुलिस में नियुक्त महिला कर्मियों ने 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते 02 कास्य पदक

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार अशोक कुमार IPS, DGP की प्रेरणा से दिनांक 14 नवम्बर, 2022 से 20 नवम्बर, 2022 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुई 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 01 स्वर्ण, 02 रजत व 06 कांस्य पदक के साथ कुल 09 पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। 

जिसमें लोकेश्वर सिंह IPS, SP Pithorgarh के दिशा निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ में नियुक्त मुख्य आरक्षी विनीता महर और मुख्य आरक्षी हेमन्ती मेहता द्वारा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जनपद पिथौरागढ़ पुलिस का नाम रोशन किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर प्रदेश व जनपद को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर दोनो महिला खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखंड पुलिस व पिथौरागढ़ पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।

यह भी पढ़ें 👉  भवन निर्माण हेतु दी गई धनराशि का ठेकेदार ने कर दिया था गबन, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ ने त्वरित कार्यवाही कर, ठेकेदार से पीड़िता को दिलाये उसके पैंसे वापस

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top