पिथौरागढ़

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने काफी लम्बे समय से फरार चल रहे 05 हजार रु0 के ईनामी, वांछित अभियुक्त को देहरादून से किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत वांछित, मफरुर तथा इनामी अभियुक्तों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। जिस क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 379/411 भा0द0वि0 व धारा- 26 वन अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग में नामजद अभियुक्त मनोज धौनी पुत्र  हरि प्रसाद धौनी, उम्र- 32 वर्ष, निवासी- ग्राम सल्ला चिंगरी मूनाकोट तहसील/थाना पिथौरागढ़, हाल निवासी- ग्राम डाम्टी थाना मौरी जिला उत्तरकाशी, काफी लम्बे से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थाई वारण्ट जारी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी चण्डाक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से अभियुक्त की लोकेशन आदि पता करते हुए पतारसी-सुरागरसी कर अभियुक्त मनोज धौनी उपरोक्त को सरनाल पनी, त्यूनी बाजार देहरादून, से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकासनगर देहरादून से अभियुक्त का ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर आज दिनांक- 09.01.2023 को कोतवाली पिथौरागढ़ लाया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रु0 का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह- चौकी प्रभारी चण्डाक, का0 कुलदीप सिंह, का0 प्रदीप चौहान

साइबर/SOG/सर्विलांस टीम में उ0नि0 मनोज पाण्डे- प्रभारी साइबर सैल,उ0नि0 हेम चंद्र तिवारी, प्रभारी SOG, हेड का0 हेम चन्द्र सिंह, का0 मनोज कुमार, का0 विपिन ओली, का0 कमल सिंह शामिल रहे।

To Top