उत्तराखण्ड

डीएलएड प्रशिक्षितों के लिए आंदोलन करेगा उक्रांद : सेमवाल

उत्तराखंड क्रांति दल ने आज देहरादून शिक्षा निदेशालय में आंदोलनरत डायट डीएलएड प्रशिक्षितों के धरना स्थल पर जाकर उन्हें अपना समर्थन दिया।

 उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में D.El.Ed प्रशिक्षितों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा निदेशक से भी मिला।

 उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार की मंसा डायट डीएलएड को ज्वाइनिंग देने की नहीं है, इसीलिए उनका मामला कोर्ट में उलझा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल ने दूरस्थ क्षेत्र मड़मानले में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनी गई

 उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर सरकार 22,000 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी लगाने का दावा कर रही है, वहीं बेरोजगार पिछले 5 सालों से जॉइनिंग लेटर के लिए तरस गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला क्षेत्रान्तर्गत तेज आंधी तूफान से पुराना मकान ढहा तीन साल की बच्ची की दबकर मौत, एक घायल महिला को कोतवाली धारचूला पुलिस/ फायर/ एसडीआरएफ ने रैस्क्यू कर पहुँचाया हॉस्पीटल 

 यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि शिक्षा मंत्री इन प्रशिक्षित को रोज नया आश्वासन दे रहे हैं, जबकि अधिकारी शासन को गुमराह कर रहे हैं और सरकार कोर्ट में सही पैरवी नहीं करा रही है।

यूकेडी नेता वीरेंद्र रावत ने मांग की कि डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को प्राथमिकता से नियुक्त दी जानी चाहिए। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली मैक्स अस्पताल में विधायक देशराज कर्णवाल से भेंट कर जाना स्वास्थ्य का हालचाल

यूकेडी ने शिक्षा विभाग को इस पर उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करने के लिए दो दिन का समय दिया है, उसके बाद आंदोलन  उग्र करने पर विचार किया जाएगा।

यूकेडी युवा मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा रावत ने आंदोलन रत प्रशिक्षितों हर सहयोग का आश्वासन दिया है।

To Top