उत्तराखण्ड

एसओजी व कोतवाली पुलिस ने 13.17 ग्राम स्मैक के साथ पति पत्नी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम ने स्मैक के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।

बता दे क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पिथौरागढ़ शहर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई। चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भाग गया, जिसे चैकिंग के दौरान पकड़ा गया तथा साथ में आई एक महिला को भी मौके से पकड़ा गया। पूछ-ताछ के दौरान उक्त पकड़े गये व्यक्ति द्वारा अपना नाम सूरज भण्डारी बताया तथा साथ में आई महिला द्वारा अपना नाम मीनाक्षी होना तथा सूरज भण्डारी की पत्नी होना बताया गया। मौके पर सूरज भण्डारी के पास से 13.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई तथा उसकी पत्नी मीनाक्षी के पास से 90,150 रूपये बरामद हुए। पूछ-ताछ के दौरान सूरज भण्डारी की पत्नी मीनाक्षी द्वारा उक्त 90 हजार 150 रूपये स्मैक बेचकर प्राप्त होना बताया गया तथा अपने पति सूरज के साथ मिलकर स्मैक का कारोबार करना तथा अपना गुजारा स्मैक के पैसों से करना बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली डीडीहाट पुलिस का सराहनीय कार्य, गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामी के किया सुपुर्द

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुरज भण्डारी को स्मैक सहित और मीनाक्षी वर्मा को 90,150 रूपये के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/21/27(A) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 5,26,800/- रु0 आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के गाँव पहुँचे जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी

               पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिले को प्रकृति ने कई अनमोल दृश्यों ने नवाजा है प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने खेला गाँव में एक तालाब की फोटो रीट्वीट कर इस जगह पर स्विमिंग करने की इच्छा जाहिर की

अभियुक्त सूरज भण्डारी का आपराधिक इतीहास*

1.  FIR No. 145/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पिथौरागढ़

2.  FIR No. 77/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पिथौरागढ़ 

3.  FIR No. 22/2020 धारा 21/60 आबकारी अधिनियम कोतवाली अस्कोट 

4.  FIR No. 04/2021 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली अस्कोट 

पुलिस टीम में एसओजी टीम एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डेय, हे0का0 अशोक बुदियाल, का0 सतेन्द्र सुयाल, का0 कमल तुलेरा कोतवाली पिथौरागढ़ टीम उ0नि0 कमलेश जोशी, म0का0 राखी आर्या, म0का0 लता कोरंगा शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top