उत्तराखण्ड

शेखावाटी की माटी के लाल सिपाही बी.एस. मीणा को प्रशंसा-पत्र से किया सम्मानित

शेखावाटी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेखावाटी की माटी से ताल्लुक रखने वाले देश के प्रहरी सिपाही बी.एस. मीणा को उत्तराखंड स्थित यूनिट में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यूनिट के CO गंगा सिंह उदावत ने सुरक्षा अधिकारी एवं दण्डपाल दीपक जायड़ा की मौजूदगी में सिपाही मीणा को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मान समारोह के दौरान सिपाही बी.एस. मीणा ने भी राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति एवं परंपरा का परिचय देते हुए CO गंगा सिंह उदावत को राजस्थानी सम्मान, मान-मर्यादा और आतिथ्य सत्कार के प्रतीक पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी/साफा पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लेंगे आपदा की बैठक चार धाम ट्रेल का करेंगे फ्लैग ऑफ प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की वर्चुअल लॉन्चिंग में करेंगे प्रतिभाग

इस अवसर पर सम्मान और पारस्परिक आदर-सत्कार का यह दृश्य फोर्स में सकारात्मक सोच, आपसी सम्मान तथा सांस्कृतिक गौरव की भावना को मजबूत करने वाला रहा। समारोह में मौजूद अधिकारियों एवं जवानों ने भी इस पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर

सिपाही बी.एस. मीणा को मिले इस सम्मान से शेखावाटी क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। देश की सेवा में समर्पित जवानों का इस प्रकार सम्मान किया जाना न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि अन्य जवानों को भी कर्तव्यनिष्ठा एवं बेहतर सेवाओं के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर सख्ती, जिलाधिकारियों को शत-प्रतिशत फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन के निर्देश

To Top