कुमाऊँ

उत्तराखंड मौसम विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट किया जारी…..

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की और से देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं- कहीं बारिश और गर्जना का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अगले दो-तीन दिन अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में देर रात से ही मौसम ने करवट बदली है, खबर लिखे जाने तक रिमझिम बारिश का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: सड़क हादसे में 5 पर्यटकों की मौके पर मौत 1 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top