कुमाऊँ

बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 1 करोड़ 3 लाख 91 हजार के ऋण किये स्वीकृत

बागेश्वर–  जनपद के बेरोजगार एवं प्रवासी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का साक्षात्कार लिया गया।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद के 43 लोगों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया, जिसमें 19 लोग अनुपस्थित रहें, तथा 24 लोंगो को विभिन्न व्यवसायों हेतु 1 करोड, 3 लाख, 91 हजार का ऋण स्वीकृत किया गया जिसमें बकरी पालन, मत्स्य पालन, पोल्ट्री फार्म, रैस्टोरेंट, डेयरी, रेडीमेंड गारमेंट्स, जनरल स्टोर, फोटोग्राफी आदि रोजगार को शुरू करने के लिए आवेदन प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  *पिथौरागढ़ कोरोना बुलेटिन 31 मई 2021*

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के बेरोजगार एवं प्रवासी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा अपना रोजगार शुरू करने के लिए यह साक्षात्कार लिया गया। जिसके माध्यम से कोरोना महामारी के कारण जो प्रवासी जनपद में आये है एवं जनपद के बेरोजगार युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 15 जुलाई 2021

उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे वहीं उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी तथा पहाड़ से हो रहे पलायन को भी रोका जा सकेगा। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधको को यह भी निर्देश दियें कि अपना रोजगार शुरू करने के लिए बैंको को जो भी आवेदन पत्र ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु प्राप्त होते है उन पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि वह अपना स्वरोजगार जल्द से जल्द शुरू कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  मोस्टामानू से हलपाति मोटर मार्ग के सुधारीकरण की प्रदेश से स्वीकृति ग्रामीणों ने विधायक चंद्रा पंत का आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर महाप्रबन्धक उद्योग जी0पी0 दुर्गापाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, मुख्य प्रबंधन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बागेश्वर धनी लाल, लीड बैंक से गिरिश रावत, सहायक विकास अधिकारी उद्योग पंकज तिवारी, सोवायोजन कार्यालय से उमेश सागर सहित संबंधित अधिकारी एवं आवेदक उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top