पिथौरागढ़

2 साल पूरे, 1.25 लाख पौधे और अभियान जारी: दिनेश गुरुरानी ने 730वें दिन किया वृहद पौधारोपण


डीडीहाट। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी का अनूठा पौधारोपण अभियान गुरुवार को 730वें दिन भी जारी रहा। अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डीडीहाट के नैनपापू स्थित पंचमोड़ मंदिर परिसर, भनडा तथा वृक्ष मित्र कुंवर दामोदर सिंह राठौर की जन्मस्थली में ग्रामीणों के साथ “मेरा पौधा, मेरा परिवार” कार्यक्रम के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया।


दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस अभियान के तहत 1 लाख 25 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई 2024 से कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर शुरू किया गया उनका अनूठा “पौधारोपण आंदोलन” आज भी जारी है। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के परिणामस्वरूप नियमितीकरण नियमावली तो जारी हुई, लेकिन अब तक कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यालय के निकट गणकोट गाँव में पीने के पानी के लिए तरसे ग्रामीण,जल जीवन मिशन हो रहा फेल


उन्होंने कहा कि इस अनूठे आंदोलन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। सरकार से उन्होंने दोनों निगमों के कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य विभागों के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की भी मांग की।
दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वे वर्ष 2005 से कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: बागेश्वर उपचुनाव आठवें राउंड की मतगणना अपडेट

उन्होंने बताया उनके नेतृत्व में 4 लाख 25 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है तथा 6 लाख से अधिक लोगों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण एवं साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पांच बार सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में 55वीं वाहिनी एसएसबी पिथौरागढ़ बनी चैंपियन, ट्रॉफी पर किया कब्जा


उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका पौधारोपण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

To Top